मुंबई में BJP की जन आशीर्वाद यात्रा के खिलाफ covid -19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन (Violation) करने के लिए 36 FIR दर्ज की गईं।
मुंबई में BJP की जन आशीर्वाद यात्रा के खिलाफ covid -19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन (Violation) करने के लिए 36 FIR दर्ज की गईं।
मुंबई पुलिस ने BJP की जन आशीर्वाद यात्रा के खिलाफ COVID-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन (Violation) के लिए 17 और FIR दर्ज की हैं। अब तक कुल 36 FIR दर्ज की जा चुकी हैं।
पुलिस ने कल तक 19 FIR दर्ज की थी। इसमें मुंबई के विले पार्ले, खेरवाड़ी, माहिम, शिवाजी पार्क, दादर, चेंबूर और गोवंडी पुलिस थानों में 7 FIR दर्ज की गईं। बाकी का केस आजाद मैदान, गामदेवी, अग्रीपाड़ा, सायन, कालाचौकी और एयरपोर्ट पुलिस थानों में दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि सभी FIR गुरुवार को दर्ज की गई। आरोपी यात्रा के आर्गेनाइजर और वर्कर हैं, जिन पर 149 आपराधिक प्रक्रिया संहिता (CrPC) नोटिस दिए गए थे।बता दें की सेंट्रल मिनिस्टर नारायण राणे जिन्होंने गुरुवार को महाराष्ट्र के Ex-CM देवेंद्र फडणवीस और अन्य BJP नेताओं के साथ रैली में भाग लिया था।
नारायण राणे ने कहा कि मुझे FIR की परवाह नहीं है, हम यह भी देख रहे हैं कि महामारी के दौरान कई रैलियां की गई हैं। लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। सरकार COVID-19 स्थिति के प्रशासन में विफल रही है। नारायण राणे ने आगे कहा कि महाराष्ट्र सरकार दवाओं से पैसा कमा रही है और उन्हें ऐसे लोगों की आपत्ति की कोई परवाह नहीं है। नारायण राणे अपनी जन आशीर्वाद यात्रा जारी रखे हुए हैं, जो उन्होंने कल शुरू की और मुंबई शहर को कवर किया। आज वह मुंबई के सबर्ब का दौरा कर रहे हैं।