Breaking News

अंधेरी पश्चिम सबवे के सामने स्थित मिलेनियर हेरिटेज बिल्डिंग से गिरकर एक युवती की आज सुबह मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 25 वर्षीय युवती यहां पर पेइंग गेस्ट के रूप में रह रही थी। स्थानीय डी एन नगर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए कूपर हस्पताल भेजा।  मिलेनियर हेरिटेज में इस प्रकार की यह कोई पहली घटना नहीं है बल्कि इससे पहले भी ऐसे ही दो हादसे हो चुके हैं। इससे पहले एक विदेशी महिला ने भी मिलेनियर हेरिटेज से कूदकर आत्महत्या की थी। तो एक मजदूर भी यहां पर गिरकर अपनी जान गंवा चुका है। बिल्डिंग बनने के बाद आज की यह तीसरी घटना है। इन घटनाओं के बाद कहा जा सकता है कि मिलेनियर हेरिटेज खूनी बिल्डिंग साबित हो रही है। 

एक के बाद एक घटनाएं यहां पर हो रही है जो इस बिल्डिंग की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान पैदा करती है। पहले हुई घटनाओं की पुलिस जांच कहां तक पहुंची इसका भी कोई अता पता नहीं है। लगातार इसी बिल्डिंग में हो रही घटनाओं के पीछे कहीं कोई गहरी साजिश तो नहीं है? यह चर्चा स्थानीय लोगों में है। 

ज्ञात हो कि यह बिल्डिंग बनने के बाद से ही विवादों में रही है। बिल्डर पर इस बिल्डिंग के निर्माण में अनेक धांधली का आरोप है। बिल्डर पर यह भी आरोप है की उसने यहां से निकलने वाले एक नाले को भी बंद कर दिया। 

स्थानीय डी एन नगर पुलिस से इस मामले की जानकारी लेने की कोशिश की गई पर पुलिस "अभी जांच चल रही है" कहकर अपना पल्ला झाड़ रही है। 

मिलेनियर हेरिटेज बिल्डिंग में कई माले पर पेइंग गेस्ट का कारोबार चल रहा है। यहां पर पेइंग गेस्ट के रूप में रहने वालों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाता है या नही यह भी कोई बताने की स्थिति में नहीं है। यदि पेइंग गेस्ट का वेरिफिकेशन होता तो मृत युवती की पहचान उजागर करने में स्थानीय पुलिस को इतना समय नहीं लगता।

Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement