Breaking News

इलेक्शन कमीशन ने नोटिफिकेशन BMC कमिश्नर इकबाल सिंह चहल के नाम से जारी की है, राज्य सरकार ने BMC 2022 के चुनाव से पहले मनपा वार्डों की संख्या 227  से बढ़ा कर  236 करने का फैसला लिया था, नोटिफिकेशन जारी होने के बाद यह तय हो गया है कि मनपा चुनाव OBC रिजर्वेशन के बिना ही कराया जाएगा। 

मुंबई मनपा में 9 नये वार्ड बनेंगे जिसमे  मुंबई सिटी 3, वेस्टर्न सबर्ब 3 और ईस्टर्न सबर्ब में 3 वार्ड बढ़ेगा। कमीशन द्वारा जारी नोटिफिकेशन को BMC अपने डोमिन पर डालकर 1 फरवरी से 14 फरवरी तक शिकायत औए सुझाव मांगे जाएगे। 

मुंबईकरों से परिसीमन (delimitation) पर मिलने वाली सजेशन ऑब्जेक्शन की जानकारी 16 फरवरी को  BMC इलेक्शन कमीशन को सौंपेगी,  जिसमें लोगों से प्राप्त शिकायत और सुझाव का 16 फरवरी से 26 फरवरी तक  निपटारा किया जाएगा, 2 मार्च को लास्ट लिस्ट दे दी जाएगी, उसके बाद वार्डो के रिजर्वेशन की लॉटरी की जाएँगी,और उसके बाद चुनाव घोषित होगा। 

 महिलाओं के लिए 118 सीटें रिज़र्व की गई हैं, जिनमें 8 SC और 1 CT ST महिला के लिए बाकी बची 109 सीटें सामान्य महिला वर्ग (general women) के लिए होंगी, और वही बाकि 219 सीटों पर पुरुष उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगे। 


Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement