पुष्पक एक्सप्रेस में सवार 20 साल की महिला के साथ 8 लुटेरों ने कथित तौर (Allegedly) पर गैंगरेप किया।
इगतपुरी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को 8 लुटेरों ने पुष्पक एक्सप्रेस में सवार 20 साल की महिला के साथ कथित तौर (Allegedly) पर गैंगरेप किया। इस मामले में कल्याण गवर्मेन्ट रेलवे पुलिस (GRP) ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है और बाकि की तलाश की जा रही है।
रेलवे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना शुक्रवार रात 8 से 9 बजे के बीच की है, सभी आरोपी एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी D-2 में सवार हो गए। उन्होंने बोगी के अंदर लोगों को पीटना शुरू कर दिया, और यात्रियों से फोन और नकदी छीन ली। फिर उन्होंने एक 20 साल की महिला को देखा और उसके पति के सामने उसके साथ गैंगरेप किया। जब उस महिला के पति ने उनसे लड़ने की कोशिश की, तो उसे पीटा गया, और चाकू से धमकाया गया, कल्याण GRP के एक अधिकारी ने कहा ट्रेन जब कसारा स्टेशन के पास पहुंची तो आरोपी ने कूदने का प्रयास किया। GRP मुंबई के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़ लिया।
अन्य तीन आरोपियों को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी पहचान प्रकाश पारधी, किशोर सोनवणे, अर्जुन परदेशी और अरशद हुसैन शेख के रूप में हुई है। अरशद शेख मुंबई का रहने वाला है, जबकि अन्य कसारा के घोटी गांव के रहने वाले हैं।
अनजान व्यक्तियों के खिलाफ IPC की धारा 395, 397, 376 D, 354, 354 B और इंडियन रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज़ किया गया हैं।